सुपौल: तुलापट्टी पंचायत के वार्ड 4 में मामूली विवाद में गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर, सदर अस्पताल सुपौल में इलाज जारी
Supaul, Supaul | Feb 13, 2026 सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना में 42 वर्षीय शिवकुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके सीने के पास लगी है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल सुपौल में जारी है।