सहारनपुर: महापौर ने कहा, सीएम ग्रिड-2 के निर्माण में जनता को परेशानी न हो, 38 करोड़ से बनेगी जैन कॉलेज-आवास विकास-दिल्ली रोड
सीएम ग्रिड फेज-2 योजनान्तर्गत बनने वाली सड़क का महापौर डॉ. अजय कुमार, क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान की उपस्थिति में आवास विकास व जैन कॉलेज रोड के प्रमुख लोगों को स्क्रीन पर डेमो मंगलवार शाम 6:00 बजे दिखाया गया। सड़क अनुपम स्वीट्स से जैन कॉलेज रोड व आवास विकास होते हुए दिल्ली रोड स्थित मोहन पाण्डेय के अस्पताल तक बनायी जायेगी।