डूंगला: निकुंभ क्षेत्र में चार घंटे बिजली बंद रहेगी
निकुंभ क्षेत्र में शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एईएन अजय सिंह ने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस निकुंभ पर निर्धारित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र में अस्थायी रूप से बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। जेईएन संदीप चावला के अनुसार इस दौरान निकुंभ, ऑरवादिया, पुनावली और उठेल खेड़ मैं बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।