किरनापुर: भानपुर में बाढ़ में फंसे 16 ग्रामीणों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला
थाना किरनापुर क्षेत्र के ग्राम भानपुर में खेत पर काम करने गए 16 ग्रामीण अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ में फंस गए। सूचना मिलते ही थाना किरनापुर पुलिस, थाना हट्टा पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स की संयुक्त टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी ग्रामीणों को शुक्रवार लगभग दोपहर 12 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम न