रायपुर में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स बेचते आदतन अपराधी समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एसीसीयू (ACCU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स (निट्राजेपम/नाइट्रोसन-10) की बिक्री करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
#RaipurPolice #DrugFreeRaipur #ChhattisgarhNews #SayNoToDrugs
#NarcoticsBust