पटेढ़ी बेलसर: शराब के मामले में संदिग्ध आचरण के कारण वैशाली एसपी ने बेलसर थाना अध्यक्ष को निलंबित किया
बेलसर थाना अध्यक्ष पु , अ, नि पंकज कुमार को वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने शराब के कांड में थाना अध्यक्ष की संदिग्ध आचरण को लेकर शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी देते हुए बताया की बेलसर थाना अध्यक्ष पु , अ नि पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है।