गभाना: गभाना में हाईवे बाईपास पर राजा के बाग के पास युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया
गभाना में नेशनल हाईवे बाईपास पर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। राजा के बाग के पास झाड़ियों में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने एक युवक का रक्तरंजित शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान खैर थाना क्षेत्र के बिरौला बमानी निवासी सुंदर सिंह के रूप में हुई है।