गुन्नौर: गांव बैरपुर मेहराजी के समीप हाईवे किनारे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
जुनावई क्षेत्र के गांव बैरपुर मेहराजी निवासी रामवती पत्नी लीलाधर गांव में ही लगने वाली साप्ताहिक बाजार से सोमवार शाम करीब 7 बजे घरेलू सामान खरीद कर अपने घर लौट रही थी। तभी गांव बैरपुर मेहराजी के समीप हाईवे किनारे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।