हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में दुर्घटना क्लेम दिलाने का झांसा देकर वृद्ध महिला के मकान पर 17 लाख 90 हजार रुपए का लोन उठाया, मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ कोर्ट के आदेश पर जंक्शन थाना में दुर्घटना क्लेम दिलाने का झांसा देकर 17 लाख 90000 रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में 72 वर्षीय वृद्ध महिला सन्नो देवी ने जरिये इस्तगासा अपने भांजे सहित तीन जनों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।