दरभा: दरभा में ट्रक पर पेड़ गिरने से जगदलपुर-सुकमा हाइवे पर यातायात बाधित, दरभा पुलिस ने कड़ी मशक्कत से यातायात बहाल किया
Darbha, Bastar | Jun 1, 2026 जिले के सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर से गुजर रहे एक ट्रक के उपर एक विशालकाय पेड़ गिरने से जगदलपुर-सुकमा हाइवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ घंटे पूरी तरह से बंद हो गया था। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार दरभा बाजार के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क से गुजर रहे एक ट्रक पर जा गिरा । इसमें ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।