झांसी: न्यू रेलगंज इलाके में युवक ने जहर खाकर जान दी, पिता बोले- बेटे को फोन कर टॉर्चर किया जा रहा था
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2025 झांसी में एक युवक ने अपने घर के कमरे में जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकरी हुई तो वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता का आरोप है कि कोई उनके बेटे को फोन कर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दवाब में उसने ये कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।