झांसी: दो महीने पहले बच्चे को खोने के बाद, राजगढ़ में विवाहिता ने मच्छर मारने वाला लिक्विड पिया, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2025 झांसी में एक नव विवाहिता ने जहर पीकर जान दे दी। पति ने उसे जहर पीने से रोकने की कोशिश की तो उसने पति के हाथ पर काट लिया। हालत खराब होने पर पति उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।