आगरा: एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, पर्यावरण को लेकर दिया सन्देश
Agra, Agra | Jul 21, 2024 आगरा में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान 2024 का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री, कल्याण एवं बाल विकास बेबीरानी मौर्य ने पौधा रोप कर अभियान का शुभारंभ किया। जनपद में 54,26,669 पौधे लगाए गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है।