उनियारा: अलीगढ़ में बिजली लाइन में फाल्ट आने से 4 घंटे रही बिजली गुल
Uniara, Tonk | Jul 23, 2026 अलीगढ़ कस्बे में बिजली लाईन में फाल्ट आने से करीब 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे में बारिश के चलते बिजली लाईन में फाल्ट आ गया। बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में मशक्कत करते रहे। फाल्ट आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई।