बिशनपुर स्थित बाजार समिति परिसर में नगर निगम चुनाव के मतगणना का कार्य शुक्रवार देर रात 11 बजे तक चला। अंतिम दौर में मेयर पद पर विजेता हुई जेएमएम समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने जीत का प्रमाण पत्र हासिल किया। मौके पर उपयुक्त रामनिवास यादव,झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य कई अधिकारी बन नेता गण मौजूद रहे।मौके पर तमाम लोगों ने प्रमिला मेहरा को बधाई दी।