रसूलाबाद: रसूलबाद अंतर्गत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने 5 के खिलाफ दर्ज किया मामला
रसूलाबाद क्षेत्र के जोत गांव निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि औरैया जनपद के भडारीपुर निवासी कमलेश पाठक, संतोष पाठक समेत अन्य लोगों ने खुद को उनके दादा का सगा भांजा बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप है कि आरोपियों ने अपने रसूख और दबंगई के बल पर विवादित जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया