लाडपुरा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर डॉक्टर और कर्मचारियों के न होने से मरीज परेशान, कोई सुनने वाला नहीं
Ladpura, Kota | Jun 24, 2025 एक तरफ राज्य सरकार मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की बात करती है वही मंगलवार सुबह 10 बजे तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर डॉक्टर व उनके सहयोगी चिकित्सा कर्मियों के नही आने से यहाँ आये मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ आये मरीजो ने बताया कि वह सोनोग्राफी के लिए सुबह 8 बजे से खड़े है कोई भी डॉक्टर व उनके सहयोगी 10 बजे तक नही आये है