लाडपुरा: बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के बोरखण्डी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jun 23, 2025 शहर के बोरखेड़ा इलाके के बोरखण्डी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बोरखेड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर ज्योति ने सोमवार रात्रि 9 बजे बताया कि रविन्द्र पुत्र प्रेमचंद पर चाकू से हमला किया था पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी योगेश उर्फ सावन पुत्र हेमराज वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है।उससे पूछताछ कर रही है।