बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर शासकीय काम से जा रहे प्रधान आरक्षक का शव मिला, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | May 17, 2026 बीना जीआरपी थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह करीब 6:30 बजे सनसनी फैल गई। बांदरी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालकिशन, पिता मोहनलाल, निवासी चंदेरी का शव प्लेटफॉर्म पर पड़ा मिला। जवान शासकीय कार्य से कहीं जा रहे थे। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम को बुलाया गया।