लखीमपुर खीरी। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, खीरी में पहली बार हाई-रिस्क ट्रेकियोस्टॉमी सर्जरी सफलतापूर्वक कर एक 56 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला की जान बचाई गई। एडवांस्ड लैरिंजियल कार्सिनोमा से पीड़ित महिला का स्वरयंत्र और श्वासनली लगभग पूरी तरह अवरुद्ध हो चुके थे, जिससे उसकी सांसें थमने की स्थिति बन गई थी।