ब्यावर: पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए मतदान कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण शुरू
Beawar, Ajmer | Oct 22, 2026 राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 2026 के पंचायतीराज चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 25 अक्टूबर तक राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर में चल रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट ने निरीक्षण कर कहा कि मतदान दल की भूमिका महत्वपूर्ण है, और सभी कार्मिकों को निर्वाचन नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।