रविवार दोपहर 3 बजे बस्तर वासियों के लिए तैयार हो रहे सर्व-सुविधायुक्त 'कॉन्टिनेन्टल अस्पताल' का बस्तर सांसद महेश कश्यप ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य और उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि यह अस्पताल बस्तर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।