अनूपपुर: सोडा फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
शहर के सोडा फैक्ट्री के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार पवन विश्वकर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है,बताया जा रहा है कि दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।