महाराजगंज: महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने आरोपों पर की प्रेस वार्ता, मानहानि का केस करने की बात कही
24 जून बुधवार की दोपहर 1:00 बजे नगर पंचायत महाराजगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू के द्वारा नगर पंचायत के विकास कार्यों पर लगाए गए आरोपों पर एक प्रेस वार्ता की गई। अपनी बात सामने रखी है, और उन्होंने आरोप लगाने वालों पर मानहानि का केस करने की भी बात कही है। नगर पंचायत महाराजगंज इस समय लगातार सुर्खियों में है, जहां आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।