ललितपुर: कूट रचित तरीके से शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर PN इं.का.में पुलिस परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी के खिलाफ ललितपुर में मुकदमा दर्ज
ललितपुर स्थित पीएन इंटर कॉलेज में 23 अगस्त को 3:00 बजे से 5:00 बजे की पारी में परीक्षा दे कर लौट रहे हमीरपुर निवासी अवधेश कुमार को ललितपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करते हुए जन्म तिथि में हेरा फेरी कर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी के खिलाफ ललितपुर कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू की गई है।