ललितपुर: DM ने शहर के पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण, अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ दिए कार्यवाही के निर्देश
जिलाधिकारी ने अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत को लेकर आज शहर के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका ईओ को निर्देशित करते हुए बताया कि अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्किग स्थलों पर लगे ठेकेदार का नाम एवं पार्किंग शुल्क धनराशि आदि के संबंध में बोर्ड लगाकर जानकारी दी जाये।