शुक्रवार दोपहर 12 बजे भोपाल रेंज के आईजी अभय सिंह विदिशा पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विदिशा शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों और उन विशेष बिंदुओं पर, जहां भीड़भाड़ और जाम की आशंका रहती है, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।