कैराना: कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंदराऊ निवासी एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक यूनुस खान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसमोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी गांव गंदराऊ बताया।