बांधवगढ़: गंगा दशहरा पर सगरा तालाब में श्रमदान, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सगरा तालाब में विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए तालाब परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान सभी ने स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है ।