चंडी: पटना के मरीन ड्राइव पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बैठक
पटना के मरीन ड्राइव पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए छत्रपति शिवाजी महापरिवार के संयोजक ई. प्रणव प्रकाश ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे चंडी के मैरेज हॉल में बैठक की। बैठक में कहा कि 12 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही मरीन ड्राइव पर महाअभिषेक व गंगा संकल्प कार्यक्रम की योजना है।