कानपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस पर चलाई गोली, शातिर बदमाश किदवई नगर पुलिस से मुठभेड़ में घायल, डीसीपी ने दी जानकारी
शातिर बदमाश गोपाल उर्फ टक्कल बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 1:30 बजे किदवई नगर पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया।डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पुलिस चेकिंग देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया।आत्मरक्षा में किए गए फायर में बदमाश गोपाल उर्फ टक्कल को गोली लगी,जिसपर कई मुकदमे दर्ज हैं और कई थानों से वांछित चल रहा था। बदमाश का एक साथी फरार हो गया।