देवरिया जिले के सलेमपुर–बरहज मार्ग पर रविवार सुबह 7 बजे घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। सलेमपुर से बरहज जा रही एक जीप जोगापुर और बरठा चौराहे के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में जीप सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी मौनी अमावस्या के अवसर पर बरहज स्थित सरयू नदी में स्नान के लिए जा रहे थे। घायलों में एक महिला की हालत गंभी