सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में करीब तीन साल पहले बनाए गए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निष्प्रभावी साबित हो रहे हैं। सभी ग्राम पंचायतों में से अधिकांश गांवों में स्थापित इन केंद्रों तक कूड़ा नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण स्वच्छता की योजना विफल हो रही है।