रामपुर: मोहल्ला मैगजीन में ई-रिक्शा चालक ने दूसरे ई-रिक्शा चालक की पेचकस से गोदकर की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
Rampur, Rampur | Jul 31, 2025 मोहल्ला मैगजीन में मामूली सी बात को लेकर एक ई रिक्शा चालक ने एक दूसरे ई रिक्शा चालक को पेचकस से गोदकर हत्त्या कर हत्यारा फरार हो गया है। घटना गुरुवार की सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तलाशना शुरू कर दिया है। शव को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा है। मृतक के परिजन ने कहा है घटना के वक्त किसी ने मदद नहीं की।