खुरई: सहोद्रा बाई राय वार्ड में वन विभाग ने दबिश देकर एक घर से ₹30 हजार की अवैध सागोन ज़ब्त की
Khurai, Sagar | Mar 23, 2026 सोमवार शाम लगभग 6 बजे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सहोद्रा बाई राय वार्ड गुरुकुल के पीछे पूर्व पुलिस अधिकारी के निवास पर दबिश देने पर लगभग 30 हजार की अवैध सागोन जब्त की गई,पूछताछ में पता चला कि विक्रम सिंह दोहरे द्वारा अवैध कटाई के बाद लकड़ी जमा की गई थी, वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी.