सुपौल जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पंचायत सिमराही में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में दो जेसीबी मशीनें, नगर प्रशासन की टीम और भारी संख्या मे ं पुलिस बल शामिल थे। अभियान का नेतृत्व नगर कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली, राघोपुर सीओ रश्मि प्रिया, बीडीओ सत्येन्द्र कुमार और राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने किया।