निज़ामाबाद: मिट्टी के हुनर ने दिलाया सम्मान, निजामाबाद की पुष्पा प्रजापति को मिला राज्य पुरस्कार, लोगों ने दी बधाई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध काली मिट्टी के बर्तनों की कला को आगे बढ़ाने वाली महिला उद्यमी पुष्पा प्रजापति को राज्य सम्मान से नवाजा गया है। निजामाबाद कस्बा निवासी पुष्पा प्रजापति, पत्नी बैजनाथ प्रजापति, को उनके उत्कृष्ट हस्तशिल्प कार्य के लिए राज्य पुरस्कार विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।