राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत खुरी में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दिया
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की मौजूदगी में खुरी गांव में पशुपालन जागरूकता शिविर एवं टीकाकरण, बांझपन निवारण शिविर एवं आधारभूत सर्वेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग से गुरुवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने क्षीर धारा ग्रामीण योजना के तहत दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया।