चायल: नेवादा ब्लॉक परिसर में भाकियू टिकैत गुट की मासिक बैठक आयोजित, पहुंचे जिला अध्यक्ष
कौशाम्बी। नेवादा ब्लॉक परिसर में शनिवार को भारत किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने बिजली, सिंचाई, खाद, राजस्व और सड़क जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद ने की।