अस्थल में माँ चामुण्डा समिति द्वारा आयोजित हरि कीर्तन एवं पद दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हंसराज मीणा शामिल हुए। विधायक के निजी सहायक अभिषेक शुक्ला ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक हंसराज मीणा का लोगों ने साफा माला पहनकर जोरदार स्वागत किया है। कार्यक्रम को विधायक मीना ने संबोधित किया।