आगरा: लॉयर्स कॉलोनी कट पर एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर काटा हंगामा, पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी को हिरासत में लिया
Agra, Agra | Jun 27, 2024 थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत लॉयर्स कॉलोनी कट का एक मामला सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर एक युवती हंगामा करने लगी, वह चिल्ला चिल्ला कर अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगा रही थी, इस दौरान उसका प्रेमी भी मौके पर आ गया, घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।