जलेसर: गांव नगला भजा में घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट, शराब के पैसे मांगने पर किया हमला, मां-बेटा घायल, मेडिकल में भर्ती
Jalesar, Etah | Apr 12, 2026 एटा जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के गांव नगला भजा में शनिवार रात एक मां और बेटे के साथ घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एटा जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।घायल महिला गुड्डी देवी पत्नी वीरपाल ने बताया कि शनिवार रात पड़ोसी गांव के नामजद आरोपियों ने उनके घर में घुस कर