सहारनपुर: सहारनपुर में नाबालिग को भगाने वाले युवक को कोतवाली देहात पुलिस ने दबोचा, पोक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
सहारनपुर की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग भतीजी को अमित पुत्र मांगा निवासी ग्राम पुवारंका बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।