मुरैना नगर: मुरैना में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद धड़ल्ले से दौड़ रहीं चंबल रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद मुरैना में अवैध चंबल रेत कारोबार थमता नहीं दिख रहा।रोक के बावजूद आज सोमवार दोपहर वायरल हुए वीडियो में अम्बाह रोड पर रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती नजर आईं। बताया गया कि वाहन दिमनी साइड से आए, जिनमें दो माता बसैया रोड और एक मुरैना की ओर गई।वीडियो के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।