बीना: गांधी वार्ड में पार्षद ने किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी, साफ-सफाई के दिए निर्देश
Bina, Sagar | May 22, 2026 बारिश के पूर्व गांधी वार्ड पार्षद भारती राय ने सफाई मुकदम के साथ शुक्रवार को वार्ड के नालों एवं नालियों का निरीक्षण किया। और बारिश के पूर्व साफ-सफाई करने के लिए चर्चा की, जिससे बारिश के दिनों में वार्ड में जल भराव की स्थिति पैदा न हो। साथ ही वार्ड में मिली गंदगी को देख पार्षद ने नाराजगी व्यक्त की। और शीघ्र साफ सफाई के निर्देश दिए हैं।