सैदपुर: कैंची धाम जा रही इनोवा ट्रेलर में घुसी, गैबीपुर के राहुल सिंह सहित चार युवाओं की दर्दनाक मौत, परिजनों में हाहाकार
क्षेत्र के गैबीपुर गाँव निवासी 46 वर्षीय राहुल सिंह उर्फ टिल्लू की सोमवार की देर रात बाराबंकी में सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में राहुल सहित कुल चार लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।