बस्ती: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Basti, Basti | Apr 25, 2025 पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन ने पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार को दिन सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड की सलामी में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारीयो,कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया।