बस्ती: मिश्रौलिया गांव में पारिवारिक विवाद में महिला की हुई मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
Basti, Basti | Apr 25, 2025 बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला की मौत हो गई है, सीओ सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हुए मारपीट की वजह से महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने दो शादियां की थी, जिसकी वजह से परिवार में विवाद चल रहा था।