बस्ती: पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से आक्रोश, स्काउट भवन सभागार में प्रधानाचार्याओं ने कड़े कदम उठाने की मांग की
Basti, Basti | Apr 24, 2025 पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की बेहद कायराना हरकत है। सरकार को मानवता के दुश्मन इन आतंकियों का दमन करने के लिए निर्णायक अभियान छेड़ना चाहिए। यह मांग बृहस्पतिवार को दिन में 3:00 बजे स्काउट भवन सभागार में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक में एक स्वर से उठायी गई।