हुसैनाबाद: किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ उतरे सड़क पर
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर में एक कथित झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक में इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर विक्की ठाकुर की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार दोपहर घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में अवैध क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे